Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • घनसाली में तीन दिवसीय बसंत पंचमी कौथिग मेला शुरु
  • टिहरी

घनसाली में तीन दिवसीय बसंत पंचमी कौथिग मेला शुरु

RNS INDIA NEWS 11/02/2023
rns featured image new

टिहरी। जन जागृति लोक सरंक्षण समिति के सौजन्य से घनसाली बाजार में तीन दिवसीय बसंत पंचमी कौथिग का घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मेले शुभारंभ अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने लोकगीत और नाटक की रंगारंग प्रस्तुति दी। नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर पाल सजवाण ने कहा कि थोल हमारी सांस्कृति के प्रतीक हैं, कहा कि जन जागृति लोक सरंक्षण समिति इस परंपरा को जीवित रखने के लिये प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन करती है। उन्होंने मेले के सूत्रधार स्व. महादेव नौटियाल को याद करते हुऐ कहा कि उनकी प्ररेणा से समिति का गठन किया गया था, जिसके बाद से संस्कृतिक मेलों का आयोजन कर पहाड़ी की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष नरेंद्र डंगवाल ने कहा समिति की ओर समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर पहाड़ की संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है। लोक गायिक मंजू सुंदरियाल ने भूमि का भूमियाल,लोकगायक विक्रम कपरवान ने कैलाश मां रन्दू शिवशंकर भोलेनाथ तथा बाल कलाकारों ने स्थानीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। तीन दिवसीय कौथिग में कृषि, समाज कल्याण, बाल विकास, उद्यान,स्वास्थ्य सहित कई अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश भुजवाण,संरक्षक सुंदर सिंह कठैत,सचिव मोहनलाल डंगवाल, उपाध्यक्ष मुरारीलाल गैरोला, केशव गैरोला, कमल सजवाण, रमेश भट्ट,भगवान सिंह राणा, कमान सिंह पंवार,विजय कुमाई, साक्षी बडोनी,खुशीराम नौटियाल, सतीश सेमवाल, आशीष गुसाईं सहित कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अहंकार में डूबी भाजपा सरकार को नहीं दिख रहा जनता का दुख
Next: दून को हराकर हल्द्वानी ने जीता हॉकी का खिताब

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.