Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • घनसाली की प्रिया रावत का अंडर-17 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन
  • टिहरी

घनसाली की प्रिया रावत का अंडर-17 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन

RNS INDIA NEWS 11/11/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। भिलंगना ब्लॉक के बजींगा (छेली) गांव निवासी प्रिया रावत का चयन अंडर-17 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रिया वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज धोपड़धार की छात्रा हैं। छात्रा के चयन पर परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। राइंका धोपड़धार की छात्रा प्रिया ने मेहनत, लगन तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। छात्रा प्रिया 11 से 15 नवम्बर तक उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, भिलंगना ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने प्रिया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, प्रिया जैसी बेटियां आज प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं और यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रिया की सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे भिलंगना ब्लॉक में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रिया की मेहनत और लगन से यह साबित होता है कि गांव की बेटियां भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 नवंबर
Next: अतिथि शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.