Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • अतिथि शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • बागेश्वर

अतिथि शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/11/2025
rns featured image new

बागेश्वर (आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंडलसेरा जीतनगर में सोमवार को एक अतिथि शिक्षिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 28 वर्षीय हंसा पांडे, पुत्री ख्याली दत्त पांडे, निवासी मंडलसेरा जीतनगर के रूप में हुई है। वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर में अतिथि शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। परिजनों ने जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने अंदर जाकर देखा, जहां हंसा का शव पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉक्टर सी.एस. भैसोड़ा ने महिला को मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हंसा पांडे पूर्व सैनिक की पुत्री थीं। उनके परिवार में एक बहन और एक भाई है। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच अपने स्तर से आगे बढ़ा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घनसाली की प्रिया रावत का अंडर-17 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन
Next: कुंडा क्षेत्र में घर के पास से बच्ची का अपहरण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.