Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • घनसाली के कोट गांव के 28 परिवारों को किया जाएगा विस्थापित
  • टिहरी

घनसाली के कोट गांव के 28 परिवारों को किया जाएगा विस्थापित

RNS INDIA NEWS 29/07/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। बालगंगा तहसील के बूढ़ाकेदार क्षेत्रांतर्गत आपदा प्रभावित कोट गांव में बीते कई वर्षों से भूस्खलन जारी है। जिसको देखते हुए ग्रामीणों का विस्थापन किया जा रहा है।बालगंगा के तहसीलदार हरीश जोशी ने बताया कि भू-वैज्ञानिक टिहरी गढ़वाल की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में ग्राम कोट में कतिपय स्थानों पर भूस्खलन के क्षेत्र विकसित होने के कारण किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है। पूर्व की घटनाओं के आधार पर ग्राम कोट के 28 परिवारों के विस्थापन की कार्रवाई वर्तमान में गतिमान है। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से विस्थापन को प्रस्तावित भवनों और नवनिर्मित भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के समीप कोई भी परिवार निवास न करें तथा अविलम्ब निकटतम सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। जिससे किसी भी अनहोनी की दशा में सम्भावित जानमाल की क्षति को रोका जा सके। इसके अतिरिक्त जिन 28 प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना है उनसे तत्काल भवन का ले-आउट प्लान उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिससे उनके पुनर्वास और विस्थापन को प्रथम किश्त जारी की जा सके। उन्होंने ग्राम प्रधान कोट को भी अपने स्तर से ग्रामीणों को सूचित करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में क्लर्क की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.