Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • घास काटती महिला पर झपटा गुलदार, घायल
  • पौड़ी

घास काटती महिला पर झपटा गुलदार, घायल

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

कोटद्वार। चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र के पोखड़ा ब्लाक के ग्राम सुन्दरई में खेत में घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रही अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। गुलदार के हमले में महिला के पीठ और हाथों पर चोटें आई हैं। चौबट्टाखाल तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि पट्टी किमगडीगाड तृतीय के सुन्दरई गांव की 56 वर्षीय जयश्वरी देवी पत्नी भगवती प्रसाद शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे लगभग गांव से तीन सौ मीटर दूर अपने खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रही अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। हमले में महिला के पीठ और हाथों पर चोटें आई। ग्रामीण घायल महिला को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल लाए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में मौजूद क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने डीएम पौड़ी को क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त लगवाने और तत्काल पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। वन रेंज प्रभारी रेंज दमदेवल सुचि चौहान ने बताया कि मार्च में ग्राम कुई में गुलदार द्वारा कांति देवी पर हमला कर दिया गया था जिसके बाद 9 मार्च को गांव में पिंजरा लगा दिया गया लगा था। जिसमे 15 मार्च को गुलदार पिंजडे में फंस गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारियों की मदद करेगा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल
Next: जिला चिकित्सालय में डायलिसिस शुरू

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से झुलसे कर्मचारी की मौत के मामले में पीएमएस का स्पष्टीकरण तलब

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.