Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • घास काटने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, महिला ने किया डटकर सामना
  • नैनीताल

घास काटने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, महिला ने किया डटकर सामना

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

महिला के सिर पर 30 और पीठ व कंधों पर करीब 10 टांके

हल्द्वानी। हल्द्वानी में दमुआढूंगा क्षेत्र में घास काटने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। बहादुर महिला ने भी बाघ से जमकर मुकाबला किया। उसके सिर पर दराती से कई वार किए। जिसके बाद बाघ भाग गया। अस्पताल में भर्ती महिला के सिर पर 30 टांके आए हैं। शिवपुरी दमुवाढूंगा ज्वाहर ज्योति निवासी लीला लटवाल (45) पत्नी घनश्याम लटवाल रविवार सुबह घास काटने पास के जंगल में गई थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे उनके पीछे से बाघ ने हमला कर दिया और सिर पकड़ कर घसीटकर ले जाने लगा।
लीला ने हिम्मत नहीं हारी और दराती से बाघ के सिर पर लगातार हमला करती रहीं। कुछ दूर ले जाकर बाघ ने लीला को छोड़ दिया और कुछ दूर जाकर लगातार महिला को घूरने लगा। लीला जमीन से उठ खड़ी हुईं और पास में घास काट रहीं अपनी साथी मंजू और राधा को आवाज लगाई। लीला ने बताया कि उसने बाघ पर पत्थरों से भी वार किया। जिसके बाद बाघ वहां से भाग गया।
कुछ देर में राधा और मंजू मौके पर पहुंची और घायल लीला को किसी तरह से सड़क तक लेकर आईं। वहां मिले एक ऑटो वाले ने उन्हें बेस अस्पताल तक छोड़ा। बेस में डॉक्टरों ने लीला के सिर पर 30 और पीठ व कंधों पर करीब 10 टांके लगाए। लीला के बेटे अक्षय लटवाल ने बताया कि मां की हालत में सुधार है। उधर, कालाढूंगी रेंज के रेंजर केआर आर्या ने बताया कि लीला को विभाग की तरफ से मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

गंभीर घायल लीला पैदल सड़क तक आई– बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी लीला का साहस देखने लायक था। साथी मंजू और राधा के साथ लीला जंगल से पैदल चलकर दो किमी दूर सड़क तक आईं। इसके बाद ऑटो वाले ने उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉलेजों में अतिरिक्त प्राध्यापकों के तबादलों पर स्टे
Next: चार धाम देवस्थानम विधेयक रद्द होने पर की आतिशबाजी, सरकार का आभार जताया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.