Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गरुड़ाबाज में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, वाहन सीज
  • अल्मोड़ा

गरुड़ाबाज में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, वाहन सीज

RNS INDIA NEWS 25/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले के गरुड़ाबाज क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान कैलाश सिंह बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट निवासी गरुड़ाबाज, थाना दन्या के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन संख्या यूके01-टीए 4138 तेज गति से आ रहा था और उसने कैलाश सिंह बिष्ट को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए धौलादेवी अस्पताल ले गए।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना दन्या के प्रभारी निरीक्षक दिनेश लाल महंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है और संबंधित वाहन को सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला डॉक्टर से अभद्रता, आरोपी पर केस दर्ज
Next: नालों के अतिक्रमण पर सख्ती, जल निकासी दुरुस्त रखने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 14.33.15_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.