Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गर्मी के साथ जंगलों में आग लगने की घटना फिर से शुरू
  • चमोली

गर्मी के साथ जंगलों में आग लगने की घटना फिर से शुरू

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
rns featured image new
चमोली। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही पहाड़ के जंगलों में आग लगने की घटना फिर से शुरू हो गई हैं। चमोली जिले में दो स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं सामने आयी हैं। केदारनाथ वन विभाग क्षेत्र के अंतर्गत रोपा गांव के समीप के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग वन भूमि से होकर गांव की सरहद तक पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत केदारनाथ वन प्रभाग को दी और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी आरती मैठाणी के नेतृत्व में विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेंज अधिकारी ने बताया कि एक हेक्टेयर क्षेत्र में आग लगी थी, जिस पर शुक्रवार देर रात काबू पा लिया गया है। इस मौके पर ग्रामीण मनोहर सिंह बर्त्वाल, सरत सिंह, अर्चना देवी, रवीना, सुंदर सिंह आदि मौजूद थे। जबकि विभाग की ओर से मीना, किशन लाल सैलानी, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे। वहीं वनाग्नि की दूसरी घटना पोखरी ब्लॉक के नागनाथ रेंज में हुई। रेंजर प्रदीप गौड़ ने बताया कि बामनाथ के चट्टानी क्षेत्रों में आग लगी। वन विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू कर लिया गया है। बताया कि जिस इलाके में आग की घटना हुई वह चट्टानीय है। इससे वन संपदा को क्षति नहीं पहुंची। बताया कि शनिवार अपराह्न बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: कौशिक की चुनावी रणनीति के चलते चित्त हुई कांग्रेस
Next: वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर खाई में गिरा

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.