Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्पीकर के अधूरे होमवर्क, अति उत्साह से संकट में विधानसभा: गरिमा दसौनी
  • देहरादून

स्पीकर के अधूरे होमवर्क, अति उत्साह से संकट में विधानसभा: गरिमा दसौनी

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
garima dasoni

देहरादून। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने कहा कि स्पीकर ऋतु खंडूडी के अति उत्साह से आज पूरी विधानसभा पर संकट गहरा गया है। विधानसभा के स्तर से हाईकोर्ट, सरकार समेत सभी पक्षों को गुमराह किया गया है। गरिमा दसौनी ने कहा कि वर्ष 2016 से पहले के कर्मचारियों के मामले में विधिक राय को लेकर स्पीकर बार बार भ्रमित करने वाला बयान दे रही हैं। असल हकीकत को सभी से छुपाया जा रहा है। स्पीकर कह रही हैं कि सरकार से विधिक राय मांगी है। दूसरी ओर महाधिवक्ता नौ जनवरी को ही अपनी राय दे चुके हैं। इसी तरह स्पीकर ने सिंगल बेंच की ओर से निकाले गए कर्मचारियों को मिले स्टे के मामले में भी गुमराह किया। स्पीकर ने बार बार यही कहा कि स्टे के खिलाफ डबल बेंच में अपील नहीं करेंगी। दूसरी ओर अचानक डबल बेंच में अपील कर दी। 2016 से पहले के कर्मचारियों पर कार्रवाई को हमेशा टालती रहीं।
अब महाधिवक्ता ने भी डीके कोटिया समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सभी नियुक्तियों को अवैध बताया है। इसके बाद भी भेदभाव जारी है। अब जब कोई रास्ता नहीं सूझ रहा तो सरकार और महाधिवक्ता को बैशाखी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अधूरे होमवर्क, अति उत्साह और बिना सोचे समझे फैसलों के कारण पूरी विधानसभा पर ही बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसजीआरआर विवि की छात्रा साक्षी को युवा खेल महोत्सव में सर्वोच्च स्थान
Next: वैन में मृत मिला 10 लोगों की हत्या करने वाला हमलावर, मृतकों के सम्मान में आधा झुका रहेगा अमेरिकी झंडा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.