Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि ने पंजीकरण के लिए समर्थ के चार प्लेटफार्म तैयार किए
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि ने पंजीकरण के लिए समर्थ के चार प्लेटफार्म तैयार किए

RNS INDIA NEWS 14/07/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि ने प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए समर्थ के चार प्लेटफार्म तैयार किए हैं। जिसमें से स्नातक स्तर पर संबद्ध महाविद्यालयों के लिए दो पृथक-पृथक एवं उसी तरह से स्नातकोत्तर स्तर के लिए भी पंजीकरण के लिए पोर्टल तैयार किए गए हैं। जबकि पीएचडी प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्रों के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च कर दिया गया है। चयनित छात्र-छात्राएं http://hnbgu admission.samarth.edu.in/2024 में अपना पंजीकरण कर सकते हैं। गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि 25 जुलाई तक पीएचडी के लिए चयनित छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कर सकते हैं। कहा कि छात्रों को पंजीकरण से सम्बंधित कोई दिक्कत न आए इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गये हैं। प्रो. नेगी ने बताया कि 15 जुलाई तक फिजिकल एजुकेशन के अंतर्गत आने वाले बीपीएड एवं एमपीएड कोर्स के लिए भी समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के लिए लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। कहा कि गढ़वाल विवि के परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया एक जैसी होगी। सभी का पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही होगा। स्नातक स्तर पर सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के आधार पर तथा स्नातकोत्तर स्तर पर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही प्रवेश होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ में नये रावल ने दायित्व संभाला
Next: मानसून में सुस्त पड़ी गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.