Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि ने फीस वृद्धि का फैसला वापस लिया
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि ने फीस वृद्धि का फैसला वापस लिया

RNS INDIA NEWS 12/07/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  छात्रों के आंदोलन के बाद गढ़वाल विवि ने इस सत्र से बढ़ाई गई फीस का फैसला वापस ले लिया है। साथ ही सीयूईटी के बाद रिक्त यूजी की सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने पर छात्रों ने भी आंदोलन को स्थगित कर दिया है। गढ़वाल विवि के छात्र फीस वृद्धि वापस लिए जाने, पीएचडी प्रवेश परीक्षा की जांच, नूतन सत्र से दो नई बसें संचालित किए जाने सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 दिनों से धरने पर बैठे थे। लिखित आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने विवि प्रशासन को मांगों पर अमल करने के लिए 20 दिन का समय दिया है। छात्रों का कहना है कि अगर विवि प्रशासन 20 दिनों में मांगों पर कार्रवाई नहीं करता है तो छात्र दोबारा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। गढ़वाल विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने बताया कि 18 मांगों में से विवि प्रशासन ने फीस वृद्धि, एक एम्बुलेंस, दो नई बसें, पीएचडी प्रवेश परीक्षा की जांच, यूजी में सीयूईटी के बाद बची सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश, दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के सांस्कृतिक परिधान पहने जाने, दीक्षांत समारोह में पीएचडी उपाधि मंच पर दिए जाने, नए हॉस्टल का नाम गौरा देवी रखे जाने की मांगों पर सहमति बनी है। कहा कि शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदों को भरने की मांग पर विवि को 10 दिनों के भीतर विज्ञप्ति जारी करने को कहा है। साथ ही जिन मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है उन पर विवि प्रशासन विद्या परिषद की बैठक में फैसला लेगा। छात्र नेता वीरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि 18 सूत्रीय मांगों में से कुछ मांगों पर सहमति बनी है। विवि प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया है। मौके पर कैवल्य जखमोला,पुनीत अग्रवाल,आकाश रतूड़ी,सौरभ रावत,नीरज पंचोली आदि मौजूद रहे।
”छात्रों की मांगों पर विवि के अधिकारियों से वार्ता करने के बाद मुख्य मांग फीस वृद्धि को वापस लेकर पूर्व की भांति रखा जाएगा और जिन मांगों पर सहमति नहीं बनी उनको विद्या परिषद की बैठक में रखा जाएगा। जल्द अन्य मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। सीयूईटी के बाद रिक्त यूजी की सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।”     – प्रो. राकेश डोढी, कुलसचिव गढ़वाल विवि

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदा गौरा योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू
Next: जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान की जद में आने वाली दुकानों के बदले दें नई दुकान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.