Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि में छात्रावास अधीक्षक के इस्तीफे का मामला गरमाया
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि में छात्रावास अधीक्षक के इस्तीफे का मामला गरमाया

RNS INDIA NEWS 07/06/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  गढ़वाल विश्वविद्यालय के मुख्य छात्रावास अधीक्षक समेत अन्य 11 हास्टल वार्डनों के इस्तीफे दिए जाने के बाद विवि में माहौल गरमा गया है। विवि के कुछ छात्र संगठनों ने बयान जारी करते हुए कुलपति से इस्तीफों को स्वीकार न करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक जो छात्रावास अधीक्षक का पदभार संभाल रहे थे वह नियमों का पालन करने वाले शिक्षक हैं। छात्र संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों द्वारा इस्तीफे के पीछे का कारण कुछ छात्र नेताओं का अभद्र व्यवहार, अभद्र भाषा प्रयोग और बार-बार नियम विरुद्ध कार्य करवाने का दबाव बताया गया है। हालांकि अभी कुलपति की ओर से हास्टल वार्डनों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। पूर्व छात्रसंघ महासचिव आंचल राणा ने कहा कि तथाकथित छात्र नेताओं व छात्र संगठनों द्वारा इस प्रकार की गुंडागर्दी, मनमानी, नियम विरुद्ध कार्य करवाना तथा शिक्षकों के साथ बदतमीजी करने जैसी घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। कहा कि कुछ छात्र नेताओं का यह रवैया और प्रशासन द्वारा इस गुंडागर्दी को लगातार शह देते रहना बेहद निंदनीय है। पूर्व छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान ने कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय में पहली बार इस तरह चीफ़ वार्डन सहित सभी वार्डनों ने इस्तीफे दिए हैं जो विश्वविद्यालय की गरिमा, शैक्षणिक माहौल के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक बहुत ही सम्मानित एवं नियम कानून का पालन करने वाले शिक्षक हैं और इस प्रकार से उनका इस्तीफा दिया जाना पूरे विश्वविद्यालय का ही नुकसान है। एआईडीएसओ संगठन से जुड़ी पूर्व छात्रसंघ सहसचिव रंजना ने कहा कि छात्र नेताओं का काम विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मुद्दों को लेकर आवाज उठाना होना चाहिए ना कि विवि के गुंडागर्दी करना। उन्होंने कहा कि विवि में बहुत सारे शैक्षणिक सवाल हैं, जिन पर विवि से सवाल किए जाने चाहिए। वर्तमान छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका खत्री ने कहा कि विवि में सेमेस्टर परीक्षा परिणाम समय पर जारी नहीं हो रहा, सीयूईटी सिर दर्द बना हुआ है। सफाई व्यवस्था की स्थिति बदहाल बनी हुई है, यहां तक की टीचिंग व नान टीचिंग में फैक्लटी की भारी कमी बनी हुई है। सभी पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने हास्टल के छात्र-छात्राओं की समस्या के त्वरित समाधान के साथ वार्डन के इस्तीफा कुलपति द्वारा मंजूर ना किया जाने की मांग की। कहा कि चीफ वार्डन सहित अन्य सभी वार्डनों को ससम्मान बरकरार रखा जाना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओडला गांव में अग्निकांड पीड़ित परिवार को रेडक्रॉस अल्मोड़ा ने पहुंचाई राहत
Next: एकेश्वर निवासी दो भाइयों ने स्वरोजगार की मिसाल पेश की

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.