Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि के तीन शोध छात्रों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि के तीन शोध छात्रों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड

RNS INDIA NEWS 29/06/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के तीन शोध छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी के निर्देशन में शोध कर रही वंदना गोस्वामी एवं मनीषा यंग सांइटिस्ट अवार्ड से सम्मानित हुई, जबकि भूगोल विभाग के प्रो. भानू प्रसाद नैथानी के निर्देशन में शोध कर रहे आदर्श पंत को भी यंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। गढ़वाल विवि के भूगोल विभाग के प्रो. एमएस नेगी ने बताया कि सुआन सुनन्दा राजभाट विश्वविद्यालय बैंकॉक, थाईलैंड में जलवायु परिवर्तन, संसाधन, जैव विविधता एवं पर्यावरणीय चुनौतियां: सतत विकास मुद्दे और रणनीतियां विषय पर आयोजित सम्मेलन में शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि शोध छात्रा वन्दना गोस्वामी ने हिमालय होम स्टे टूरिज्म पर किए जा रहे शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसके लिये उन्हें यंग साइंटिस्ट का अवार्ड प्रदान दिया गया। शोध छात्रा मनीषा को भौगोलिक सूचना प्रणाली के माध्यम से उत्तराखंड के चमोली का पर्यटन जनित भूमि उपयोग परिवर्तन और आपदा जोखिम का विश्लेषण प्रस्तुत करने पर यंग साइंटिस्ट के अवार्ड से सम्मानित किया गया। बताया कि यह सम्मान उन्हें कैनाबिस हेल्थ साइंस एंड मेडिकल हर्ब्स प्रोग्राम के निदेशक डॉ. थावत्चाई कामोलथाम और सुआन सूनन्था राजभाट विश्वविद्यालय, बैंकॉक, थाईलैंड एलाइड हेल्थ साइंसेज के डीन सोमदेत और डॉ. सोमदेत रुंगस्रीसावत ने दिया। इस मौके पर गढ़वाल विवि के प्रो. भानु प्रसाद नैथानी, अंग्रेजी विभाग के प्रो. दीपक कुमार, रसायन विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. वीना जोशी, वानिकी विभाग के डॉ. जितेंद्र बुटोला, उद्यान की विभाग के डॉ. तेजपाल सिंह बिष्ट, भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. आलोक सागर गौतम ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भिलंगना ब्लाक के ग्रामीण जंगली जानवरों के आतंक से परेशान
Next: राशिफल 30 जून

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड
  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.