Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गढ़वाल के छात्र ने तैयार किया सुरक्षा रडार, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित
  • रुद्रप्रयाग

गढ़वाल के छात्र ने तैयार किया सुरक्षा रडार, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित

RNS INDIA NEWS 16/11/2025
rns featured image new

1500 रुपये में बना रडार सिस्टम, जंगली जानवरों की गतिविधियों पर देगा अलर्ट

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों से लोगों को बचाने में ऑटोमैटिक रडार सिस्टम उपयोगी साबित हो सकता है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज ऊखीमठ के कक्षा दसवीं के छात्र चिन्मय नौटियाल ने ऑटोमैटिक रडार सिस्टम तैयार किया है। उन्होंने यह मॉडल जिला विज्ञान महोत्सव में प्रदर्शित किया, जिसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। चिन्मय ने तीन दिन में यह ऑटोमैटिक रडार तैयार किया है। उन्होंने अल्ट्रासोनिक सेंसर, मोटर बजर और लाल, पीली और हरी लाइट्स की मदद से इस रडार को तैयार किया है। यह रडार जंगली जानवर, गुलदार, भालू, बंदर, सूअर सहित अन्य जानवरों की चहलकदमी को चार मीटर की दूरी तक पता कर लेता है। जानवर के चार मीटर की दूरी पर रडार पर लगा बजर हरि लाइट के साथ कम ध्वनि के साथ बजने लगता है। जब, जानवर एक मीटर की दूरी पर रहेगा तो यह बजर पीली लाइटस के साथ तेज ध्वनि के साथ बजेगा। वहीं, जानवर के आधे मीटर की दूरी पर आते ही लाल प्रकाश के साथ बजर एक तेज आवाज में बजने लगेगा, जिससे जानवर असहज होकर मौके से भाग सकता है। यह रडार घरों के बाहर दीवार पर लगाई जा सकती है। छात्र चिन्मय ने बताया कि इस उपकरण की मदद से जंगली जानवरों से बचने के लिए लोगों को सतर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वह अपने इस उपकरण को और आधुनिक बनाने के लिए इसे सिम मॉडयूल बना रहे हैं, जिसकी मदद से जंगली जानवर की नजदीक चहलकदमी पर रडार वेब माध्यम से एक संदेश मोबाइल पर भी भेज सकेगा। साथ ही मोबाइल पर घंटी बजने लगेगी। छात्र के इस शोध में उसके विज्ञान शिक्षक राकेश खोयाल ने अहम भूमिका निभाई है। चिन्मय के ऑटोमैटिक रडार सिस्टम को बनाने में कम से कम 1500 रुपये का खर्चा आ सकता है। सेंसर, बजर, लाइट्स, तारें, बोर्ड सहित अन्य जरूरी सामग्री से यह उपकरण तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इस उपकरण की कोडिग की जा रही है, जो लैपटॉप के माध्यम से साफ्टवेयर के जरिए होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां कालीमाई की देवारा यात्रा 7 दिसम्बर से होगी शुरू
Next: राशिफल 17 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.