Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गैराज में लटका मिला 4 दिन से लापता राजमिस्त्री का शव
  • ऊधम सिंह नगर

गैराज में लटका मिला 4 दिन से लापता राजमिस्त्री का शव

RNS INDIA NEWS 21/06/2021
rns featured image new

काशीपुर। चार दिन पहले एक समारोह से लापता राजमिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार गैराज के एक कमरे में रस्सी के फंदे से झूलता मिला। कमरे के बराबर में बने टीनशेड के नीचे खून के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगे बाबा रोड स्थित पुष्पक बिहार निवासी जाकिर पुत्र कलुवा 18 जून को काजीबाग से एक नामकरण समारोह से लापता हो गया था। 19 जून को परिजनों ने उसके लापता होने की मौखिक जानकारी कटोराताल पुलिस को दी। सोमवार दोपहर काजीबाग स्थित सरताज सिद्दीकी के गैराज के एक छोटे से कमरे में जाकिर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत से रस्सी पर लटका मिला। सूचना पर प्रभारी कोतवाल देवेंद्र गौरव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी प्रमोद कुमार व एएसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान पुलिस को कमरे के बराबर में टीनशेड के नीचे खून के काफी निशान मिले। इसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कमरे के बराबर में टिन शेड के नीचे खून के निशान मिले हैं। जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार, एसपी सिटी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधि संकाय के छात्रों ने समस्याएं हल करने की उठाई मांग
Next: जसपुर में विरोध करने वाले ग्रामीणों ने एसडीएम के पहुंचने पर लगवाये टीके

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.