Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण में हर्ष फायरिंग, अधिशासी निदेशक के पेट में लगी गोली
  • देहरादून

गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण में हर्ष फायरिंग, अधिशासी निदेशक के पेट में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 27/01/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  गणतंत्र दिवस में ध्वजारोहण से पूर्व डोईवाला शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी से गोली चल गई, जिससे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह घायल हो गए। वहीं घटना के बाद शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी को निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई है।
घायल शुगर मिल के अधिशासी निदेशक का उपचार सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून में किया गया। जिसके बाद उन्होंने शाम तक अपने रुटीन के कार्यो को भी किया। बताया जा रहा है कि शुगर मिल में ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की परंपरा है। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी से ध्वजारोहण से पूर्व ही गोली चल गई। जिसके 312 बोर के छर्रे निकलकर अधिशासी निदेशक के पेट में लगे परंतु घटना होने के बावजूद भी उन्होंने ध्वजारोहण किया। साथ ही राष्ट्रगान के पश्चात संविधान की शपथ भी दिलाई। इसके बाद अधिक खून बहने व दर्द बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया है। अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जांच बैठा दी गई है। साथ ही घटना की कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिनके संबंध में जांच की जा रही है। लापरवाही बरतने पर फिलहाल सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। वही देर रात एसएसपी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद डोईवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजेपी ने नियुक्त किए 23 राज्यों के चुनाव प्रभारी, पंजाब की कमान विजय रूपाणी को…
Next: भूमि विवाद को लेकर हवाई फायरिंग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.