Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगनहर में छलांग लगा रही युवती को सीपीयू ने बचाया
  • हरिद्वार

गंगनहर में छलांग लगा रही युवती को सीपीयू ने बचाया

RNS INDIA NEWS 22/02/2021
rns featured image new

रुडकी। गंगनहर में छलांग लगा रही युवती को सीपीयू ने बचा लिया। युवती को सिविल लाइंस कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया है। एक पत्र भी युवती के पास से बरामद किया गया है। अधिकारियों ने सीपीयू की पीठ थपथपाई है। सीपीयू के एसआई अनिल और कांस्टेबल जाहुल हसन सोलानी पार्क के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक युवती ने स्कूटी सडक़ किनारे खड़ी कर दी और पार्क में जा पहुंची। कुछ देर युवती इधर-उधर टहलने लगी। इसके बाद वह रेलिंग पर चढ़ गई। इस बीच चेकिंग कर रहे सीपीयू के दरोगा और कॉन्स्टेबल की युवती की हरकत पर नजर पड़ी। दोनों ने वहां से युवती की ओर दौड़ लगा दी। कॉन्स्टेबल जाहुल हसन ने रेलिंग से कूद रही युवती का हाथ पकड़ लिया। इस बीच युवती को उन्होंने गंगनहर में छलांग लगाने से बचा लिया। शोर शराबा होने पर कई लोग मौके पर आ पहुंचे। इसके बाद युवती को रेलिंग से खींचकर किनारे लाया गया। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि युवती मंगलौर क्षेत्र की रहने वाली है। सीपीयू ने युवती से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें एक युवक का नाम लिखा है। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती आत्महत्या करने के लिए रुडक़ी पहुंची थी। अधिकारियों ने सीपीयू के दरोगा और कॉन्स्टेबल की पीठ थपथपाई है। युवती को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि युवती के परिजनों को कोतवाली बुलाया गया है। काउंसलिंग के बाद युवती को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। युवती किस मकसद से आत्महत्या करने आई थी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के हाथ से निकली एक और राज्य की सत्ता
Next: गांजा तस्करी के मामले में 3 अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.