Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगनहर किनारे कूड़ा डालने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
  • हरिद्वार

गंगनहर किनारे कूड़ा डालने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 29/09/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। रुड़की, कलियर मार्ग पर लगे कूडे़ और गंदगी के अंबार से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीपल चौक के पास कूड़ा सड़ रहा है। जिसके चलते राहगीरों और जायरीनों को मजबूरन यहां से गुजरतें वक्त मुंह ढकना पड़ रहा है। नगर पंचायत कलियर के अधिशासी अधिकारी भगवंत सिंह बिष्ट ने बताया कि नहर किनारे कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरगाह साबिर पाक में प्रतिदिन हजारों की संख्या में अकीदतमंद जायरीन कलियर पहुंचते हैं। पीपल चौक के पास मुख्य मार्ग होने के चलते प्रतिदिन अधिकांश जायरीन और राहगीर यही से गुजरते हैं। लेकिन यहां पर लगे कूडे़ के ढेर उनके लिए चिंता का सबब बन रहे हैं। रुड़की, कलियर से धनौरी मार्ग पर पुरानी गंगनहर किनारे स्थानीय दुकानदारों, गेस्ट हाउस स्वामियों, रेडी ठेली संचालक समेत अन्य लोगों द्वारा यहां पर कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े के सड़ने की वजह से यहां से गुजरते वक्त दुर्गन्ध आती है। जिसके चलते राहगीरों को मजबूरन यहां से गुजरते वक्त मुहं ढकना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर नगर पंचायत पिरान कलियर को पत्र लिखकर गंग नहर किनारे कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और गंगनहर किनारे बड़े कूड़ेदान लगाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत कलियर के अधिशासी अधिकारी भगवंत सिंह बिष्ट ने बताया कि नहर किनारे कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि नहर किनारे गन्दगी फैलाने वालो को फोटों और वीडियो के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोतवाली में तैनात पीआरडी जवान पर हमला, घायल
Next: गन्ना कोल्हूओं में प्रतिबंधित ईंधन के प्रयोग से ग्रामीण परेशान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.