Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गंगादूतों को दिया प्रशिक्षण
  • पौड़ी

गंगादूतों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
rns featured image new

पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र द्वारा फरासू में नमामि गंगे परियोजना के तहत पंचायत स्तरीय दो दिवसीय गंगादूतों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए ग्राम प्रधान कलियासौड़ सावित्री देवी ने कहा कि गंगा को हम मां का दर्जा देते हैं तो फिर मां को कष्ट देने का हमें कोई अधिकार नहीं है। हम गंगा को गन्दगी से मुक्त करा कर सही रूप से उसको सम्मान दें सकते हैं। युवा गंगादूतों को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने कहा कि गंगा के बिगड़ता स्वरूप आमजन को संकट में डाल सकता है। इसके दुष्परिणामों से सबसे ज्यादा प्रभावित गंगातट के गांव हो रहे हैं। गंगा से लगे गांवों के लोगों को भी अपने भविष्य के बारे में सोच गंगा को स्वच्छ रखने के उपायों को व्यवहार में उतारना होगा। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज दिखोलयूं के प्रधानाचार्य मातवर सिंह कुंवर ने युवा गंगादूतों से अपील की कि युवाओं का भविष्य गंगा से जुड़ा है और अपने बेहतर भविष्य के लिए सभी पतित पावनी गंगा की निर्मलता के अभियान से जुडेंगे। जिला परियोजना अधिकारी अजय कुमार ने हुए बताया कि जिले के चयनित गंगा गांवों में नेहरू युवा केंद्र पौड़ी द्वारा युवा गंगा दूतों को गंगा संरक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। बताया कि प्रशिक्षित गंगादूतों के माध्यम से गंगा की निर्मलता एवं अविरलता के लिए विभिन्न गतिविधियां गंगा तट के गांवों में संचालित की जाएगी। प्रशिक्षक योगबंर पोली ने युवाओं को गंगा रक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने कहा कि गंगा के बिगड़ते स्वरूप के लिए मानव ही जिम्मेदार है इसलिए मानव को अपनी गलती को सुधार करते हुए गंगा स्वच्छता के लिए व्यक्तिगत पहल करनी चाहिए। कार्यक्रम में खेल कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली के प्रशिक्षक विकास शाह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शरारती तत्वों ने कई खड़े वाहनों को पहुंचाया नुकसान
Next: ओबीसी सत्यापन की कम प्रगति पर डीएम नाराज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.