Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगा में नहाने गया 17 साल का किशोर डूबा, सड़क पर परिजनों का हंगामा
  • हरिद्वार

गंगा में नहाने गया 17 साल का किशोर डूबा, सड़क पर परिजनों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 10/09/2022
default featured image

हरिद्वार। परशुराम घाट पर नहाने गए 17 साल का किशोर डूब गया। डूबने वाले किशोर का नाम रमेश है, जो हरिद्वार की राजीव नगर कॉलोनी में रहता था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई की बच्चे को मोटर बोट से ढूंढ़ा जाए, लेकिन मोटर बोट नहीं आने पर परिजनों ने हंगामा किया और सड़क पर जाम भी लगाया। मिली जानकारी के अनुसार 17 साल का रमेश मध्य हरिद्वार स्थित राजीव नगर कॉलोनी में रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह कॉलोनी के पास में स्थित परशुराम घाट पर नहाने आया था। इस दौरान वह घाट से बाहर रेलिंग पार करके मुख्यधारा में चला गया, जिसके बाद वह गंगा में डूब गया।

बच्चे की डूबने की खबर पर उसके परिजन और कॉलोनी के काफी संख्या में लोग घाट पर पहुंचे। इस दौरान किसी ने जल पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी, लेकिन हैरानी की बात की जल पुलिस तो मौके पर पहुंची लेकिन उन्होंने मोटर बोट बुलाने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जल पुलिस ने मोटर बोट कल सुबह बुलाने की बात कही। इस बात से गुस्साएं लोगों ने पुल पर ही जाम लगा दिया, जिससे पूरी यातायात व्यवस्था ठप हो गई। लोगों के हंगामे की सूचना पर कोतवाली ज्वालापुर और हरिद्वार पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। परिजनों का कहना था कि यदि किसी बड़े आदमी का बच्चा डूब जाता तो न केवल मौके पर मोटर बोट बुलाई जाती बल्कि यहां तक कि गंगनहर को भी सुखा दिया जाता, लेकिन एक गरीब का बच्चा होने के कारण न तो मोटर वह बुलाई गई और ना ही गंगा को रुकवा कर बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीडी चौक पर ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित
Next: खाई में गिरा तारकोल से भरा टैंकर, चालक की मौत, हेल्पर घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.