Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगा की जैव विविधता के बारे में दी जानकारी
  • उत्तरकाशी

गंगा की जैव विविधता के बारे में दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 01/01/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। गंगा विश्व धरोहर मंच के संयोजक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने राजकीय इंटर कालेज नेताला में गंगा जल गुणवत्ता परीक्षण व जल साक्षरता तथा गंगा की जैव विविधता पर छात्रों को जरूरी जानकारी दी। गंगा जल गुणवत्ता परीक्षण के अन्तर्गत छात्रों को पीएच, घुलित आक्सीजन, जैविक आक्सीजन मांग, कुल कालीफार्म जीवाणु जैसे जल गुणवत्ता के मानकों पर जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर बसे निवासियों को गंगा जल के महत्व को ध्यान में रखकर इसे संरक्षित एवं प्रदूषित होने से बचाने में स्वैच्छिक योगदान देना चाहिये। जल साक्षरता पर जानकारी देते हुए डा. नौटियाल ने कहा कि पृथ्वी पर विद्यमान संसाधनों में जल सबसे महत्त्वपूर्ण है। जल में उपस्थित खनिज एवं अन्य पोषक तत्व, मानव सहित समस्त जीवधारियों के लिये स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक ही नहीं वरन महत्त्वपूर्ण भी हैं। इस मौके पर आयोजित गंगा क्विज में मोहित बिगवान प्रथम, विशाल महर द्वितीय तथा निर्मला रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएल शाह, शिक्षक जगत चौहान, विनीता बिष्ट आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता में होगा विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन
Next: पीड़ितों के खाते में लौटाई 98 हजार से अधिक की धनराशि

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.