Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गणेशोत्सव को संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा हरिद्वार प्रशासन
  • हरिद्वार

गणेशोत्सव को संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा हरिद्वार प्रशासन

RNS INDIA NEWS 23/08/2022
rns featured image new

डीएम ने दिए मूर्ति विसर्जन के लिए प्वाइंट बनाने के निर्देश

हरिद्वार। जिला प्रशासन 31 अगस्त से शुरू हो रहे गणेशोत्सव को संपन्न कराने की तैयारी में जुट गया है। तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने नगर निगम को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए स्थान चिन्हित कर प्वांइट बनाने के निर्देश दिए हैं। दो वर्ष बाद बिना किसी रूकावट के होने जा रहे गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। 31 अगस्त से शुरू हो रहे उत्सव की तैयारियों को लेकर मूर्तिकार प्रथम पूज्य भगवान गणेश की विशाल प्रतिमाएं तैयार करने में जुटे हैं। धर्मनगरी में गणेशोत्सव हमेशा ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सार्वजनिक पंडालों में गजानन की विशाल प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। दस दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव के संपन्न होने पर प्रतिमाओं को जुलूस के रूप में गंगा में विसर्जन के लिए ले जाया जाता है। मूर्ति विसर्जन के लिए जिला प्रशासन इस बार अलग व्यवस्था करने का जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम को स्थान चिन्हित कर मूर्ति विसर्जन के लिए पॉइंट्स बनाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि नगर निगम को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के पहले से अधिक प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी प्वाइंट पर गंगाजल की व्यवस्था भी की जाएगी। जिससे श्रद्धालु आस्था के साथ गणपति विसर्जन कर सकें। किसी को भी गंगा में मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध रूप से पशु कटान कर रहे दो लोग गिरफ्तार
Next: वाहन दुर्घटना में घायल आईटीबीपी के सूबेदार मेजर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.