Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गाली प्रकरण में कांग्रेस ने मांगा विस अध्यक्ष और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा
  • देहरादून

गाली प्रकरण में कांग्रेस ने मांगा विस अध्यक्ष और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 21/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस ने गाली प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट के इस्तीफे की मांग है। पार्टी का आरोप है कि यदि भाजपा ऐसा नहीं करती है तो यह समझा जाएगा कि सत्ताधारी पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए पहाड़-मैदान का खेल खेल रही है। इस संबंध में शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय भवन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने संयुक्त रूप से एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बजट सत्र के दौरान जिस तरीके से विधानसभा में तत्कालीन संसदीय कार्यमंत्री ने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया वह संसदीय इतिहास में अप्रत्याशित है। विधानसभा अध्यक्ष को तत्काल उसको रिकॉर्ड से निकालने के आदेश देने चाहिए थे और उन्हें असंसदीय भाषा के प्रयोग के लिए टोकना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि इस दौरान सदन के अंदर नेता सदन भी मौजूद थे, उन्होंने भी कोई हस्तक्षेप नहीं किया। जबकि पहली बार विधानसभा में चुनकर आए कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने तत्कालीन संसदीय कार्य मंत्री के बयान पर शालीनता से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करनी चाही, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष का जो व्यवहार उनके प्रति था, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसी तरह से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी आंदोलनकारी जनमानस के लिए गलत शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की कार्रवाई मंत्री प्रेमचंद पर हुई, उसी प्रकार विधानसभा अध्यक्ष और महेंद्र भट्ट के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा पहाड़ और मैदान में राज्य को बांटना चाहती है। इसीलिए भाजपा की लीडरशिप अपने तत्कालीन मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के दुर्व्यवहार पर भी मौन धारण किए हुए है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर भी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि तभी यह संदेश जाएगा कि भाजपा राज्य को समान दृष्टि से देखती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़-मैदान के नाम पर नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई
Next: एआई और आईटी को जोड़कर तैयार की जा रही नेटवर्क सोसाइटी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.