Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एआई और आईटी को जोड़कर तैयार की जा रही नेटवर्क सोसाइटी
  • देहरादून

एआई और आईटी को जोड़कर तैयार की जा रही नेटवर्क सोसाइटी

RNS INDIA NEWS 21/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   आर्टिफिशियल इण्टैलिजेंस, सेंसर, डिजिटल, संचार प्रौद्योगिकी व अन्य तकनीकों को एक दूसरे से जोड़कर नेटवर्क सोसायटी का निर्माण किया जा रहा है। एम्बेडिड सिस्टम पर आधारित उपकरण रोजमर्रा के जीवन को आसान बनाने कार्य कर रहे हैं, इन उपकरणों में जरूरत के हिसाब से बदलाव करके सैन्य क्षेत्र में उपयोग किया जाता है। ये बात डीआरडीओ के प्रौद्योगिकी प्रबंधन के महानिदेशक एलसी मंगल ने शुक्रवार को ग्राफिक एरा विवि में नई तकनीकों पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कही। उन्होंने ये भी बताया कि सेंसर, तकनीकी कार्य व संचार को एक चिप में एकीकृत करके विभिन्न प्रयोग किए जा रहे हैं। कार्यशाला में डिवाइस इण्टेलिजेंस, कम्प्यूटिंग व संचार की नई तकनीकों पर विचार विमर्श हुआ। विवि के कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह ने कहा कि लगभग सभी उपकरणों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ा जा रहा है। यह चिकित्सा क्षेत्र में एआई संचालित एक्स-रे, इन्सुलिन, शरीर की गतिविधियों को मापने वाली मशीन, स्वचालित वाहन, थ्री-डी प्रिंटिग से बने प्रोस्थैटिक अंग, स्मार्ट घर, यातायात प्रणाली के प्रबन्धन जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है।
भौतिकी विज्ञानी प्रो. आरके सिन्हा ने कहा कि आप्टिकल फाइबर के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देकर विभिन्न समस्याओं का समाधन निकाला जा सकेगा। उन्होंने जीरो इन्डैक्स मेटामटिरियल्स पर अपना शोधकार्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि मेटामटिरियल्स के एमयू व एस्पीलोन में बदलाव करने से उनका रिफरेक्टिव इन्डैक्स भी बदला जा सकता है। सम्मेलन में आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर मानव के. भटनागर ने 5-जी तकनीकों, आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर एम. जलीर अख्तर ने सस्टेनेबल इंजीनियरिंग की चुनौतियों, आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर सुदेब दास गुप्ता ने क्रायो-सीएमओएस पर विस्तार से जानकरी साझा की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाली प्रकरण में कांग्रेस ने मांगा विस अध्यक्ष और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा
Next: चारधाम यात्रा में बाहरी वाहनों की डग्गामारी नहीं होने देंगे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.