Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गैरसैंण में हुआ शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ
  • चमोली

गैरसैंण में हुआ शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 25/02/2025
rns featured image new

गैरसैंण। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने गैरसैंण में अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के मुख्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं को मंच प्रदान करेगा। मंगलवार को गैरसैंण विधानसभा भवन में शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि इस संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शोध एवं प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह संस्थान उत्तराखंड को ज्ञान-विज्ञान और नीति-निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देने का कार्य भी करेगा। शोध और प्रशिक्षण के माध्यम से नीति-निर्माण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं मजबूत होगी।

गैरसैंण विधानसभा भी डिजिटल होगी
उदघाटन कार्यक्रम के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने गैरसैंण विधानसभा भवन में ई विधान एप्लिकेशन के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और डिजिटल प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष भी जताया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देहरादून के बाद अब गैरसैंण विधानसभा को भी पेपरलेस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से विधानसभा की सभी प्रक्रियाओं का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा।

विधानसभा परिसर में सेब के पौधे रोपे
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विधान भवन के प्रांगण में महिला समूह के साथ मिलकर सेब के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जलवायु सेब उत्पादन के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ मिलकर पौध रोपण करना न केवल हरित उत्तराखंड की दिशा में एक कदम है, बल्कि इससे स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य महानिदेशालय में प्रदर्शन करेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी
Next: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद में रार बढ़ी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.