Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गहरी खाई में गिरे दो घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल
  • अल्मोड़ा

गहरी खाई में गिरे दो घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

RNS INDIA NEWS 25/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कोतवाली रानीखेत पुलिस ने बीती रात गहरी खाई में गिरे दो घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की तत्परता और साहसिक बचाव कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। सोमवार देर रात करीब 1:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोरीछीना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास दो व्यक्ति पहाड़ से गहरी खाई में गिर गए हैं। सूचना मिलते ही चौकी मजखाली के प्रभारी रमेश चंद्र नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। करीब 300 मीटर गहरी खाई से बचाव की गुहार सुनाई दे रही थी। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों चंदन सिंह (42) और दिनेश कुमार यादव (38), दोनों निवासी मजखाली, रानीखेत, को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा भेजा गया। पुलिस की इस मानवीय कार्यवाही की स्थानीय लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। यहाँ बचाव अभियान में हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी, हेड कांस्टेबल कुंदन गिरी और होमगार्ड नवीन चंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
Next: जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गैर रजिस्टर्ड मदरसों को सील किया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.