Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गडकरी ने 4750 करोड़ की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
  • हरिद्वार

गडकरी ने 4750 करोड़ की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

RNS INDIA NEWS 13/02/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरिद्वार में 4750 करोड़ रुपये से अधिक लागत की राष्ट्रीय राजमार्ग की 30 परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर 181 करोड़ की लागत से नवनिर्मित तीन किलोमीटर लंबे दूधाधारी एलिवेटेड फ्लाईओवर समेत कुल दो परियोजनाओं का लोकार्पण और राज्य की 28 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। हरिद्वार के पावन धाम ग्राउंड सर्वानंद घाट पर मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने रुद्रप्रयाग और चमोली में लमेरी से कर्णप्रयाग तक 274 करोड़ की लागत से 29 किलोमीटर की दो लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण के कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही 28 अन्य परियोजनाओं में ऋषिकेश से बद्रीनाथ मार्ग पर 63 स्थानों पर 1229 करोड़ से भूस्खलन और भूधंसाव के उपचार के कार्यों का शिलान्यास किया। भानियावाला देहरादून से ऋषिकेश मार्ग पर 742 करोड़ की लागत से दो किलोमीटर लंबे चार लेन के चौड़ीकरण के कार्य, खरसोनक्यारी से नौगांव तक 454 करोड़ की लागत से 36 किलोमीटर लंबी दो लेन के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य, ऋषिकेश से गंगोत्री मार्ग पर 375 करोड़ की लागत से 30 स्थानों पर भूस्खलन और भूधंसाव के उपचार कार्य, रुद्रप्रयाग से केदारनाथ मार्ग पर 101 करोड़ की लागत से छह स्थलों पर भूस्खलन और भूधंसाव के उपचार कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर छह करोड़ की लागत से तीन सेतुओं का सुरक्षात्मक कार्य और राष्ट्रीय राजमार्ग 507 पर सड़क सुरक्षा के कार्य, ऋषिकेश में श्यामपुर रेलवे फाटक के निकट सात करोड़ की लागत से वैली ब्रिज के साथ चार लेन के चौड़ीकरण, रुद्रप्रयाग में 48 करोड़ की लागत से पुरानी सुरंग का पुनर्वास और मंडल में चोपता मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य, धरासू से यमुनोत्री मार्ग पर 193 करोड़ की लागत से 15 स्थानों पर भूस्खलन के उपचार कार्य, गुमखाल से सतपुली तक 453 करोड़ की लागत 21 किलोमीटर लंबे दो लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण के कार्य और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में 692 करोड़ की लागत से छह किलोमीटर लंबे कोटद्वार बाईपास के निर्माण कार्य का शिलान्यास गडकरी ने रिमोट का बटन दबा कर किया।

स्पोर्ट्स जोन और पुल के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से शंकराचार्य चौक पर 235 लाख रुपये की लागत से बनाए गए स्पोर्ट्स जोन और 174 लाख रुपये की लागत से बनाए गए केबल पुल पर प्रकाश सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके सीएम धामी ने स्पोर्ट्स जोन बनाए जाने की प्रशंसा की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 फरवरी
Next: उपनल कर्मियों की हड़ताल से विकासनगर अस्पताल में नहीं हुए ऑपरेशन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

बीमा कराने के नाम पर आईआईटी कर्मी से दस लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.