Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर में गाड़ियों में तोड़ फोड़ करने वाले अराजक तत्वों पर कार्यवाही की निवर्तमान सभासद ने की मांग
  • अल्मोड़ा

नगर में गाड़ियों में तोड़ फोड़ करने वाले अराजक तत्वों पर कार्यवाही की निवर्तमान सभासद ने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/12/2023
default featured image

अल्मोड़ा। लक्ष्मेश्वर वार्ड के निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू ने व्यापार मंडल जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी के साथ कोतवाली पहुंच शहर कोतवाल को एक शिकायती पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से कहा गया कि अल्मोड़ा नगर में पिछले कुछ समय से लगातार रात के वक्त सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में तोड़ फोड़ के मामले सामने आ रहे हैं। कहा कि विगत 27 अक्टूबर को रानीधारा क्षेत्र में लगभग सात गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी थी। तोड़ फोड़ करने वालों का डेढ़ महीने बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। कहा गया कि पिछले दिनों बेस चौकी के पास भी बहुत सारी गाड़ियों में तोड़ फोड़ का मामला सामने आया है। जिस पर कड़ी कार्यवाही की जाए। इसके बाद प्रेस को जारी एक बयान में निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि लगातार नगर में अराजक तत्वों के द्वारा गाड़ियों में तोड़ फोड़ की जा रही है लेकिन पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में नाकाम सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि बेस चौकी से कुछ दूर दर्जनों गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और बेस चौकी के इंचार्ज को हवा तक नहीं लगी‌। साह ने कहा कि लगातार गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों को पकड़ने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं की तो वे जनहित में एक वृहद आन्दोलन को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्सर में दो बाइक चोर पकड़े, दस बाइक बरामद
Next: आवासीय कॉलोनी में चल रहा देह व्यापार, दो गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.