Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गाड़ी का टैक्स बकाया है तो हो जाएं अलर्ट, आरटीओ नाम करेगा सार्वजनिक
  • देहरादून

गाड़ी का टैक्स बकाया है तो हो जाएं अलर्ट, आरटीओ नाम करेगा सार्वजनिक

RNS INDIA NEWS 28/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  अगर आपकी गाड़ी का टैक्स अभी बकाया है, तो उसे जल्दी जमा कर दें। दरअसल, परिवहन विभाग ऐसे 500 बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करने जा रहा है, जिन्होंने लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करवाया है, इनकी सूची आरटीओ दफ्तर की दीवारों पर चस्पा की जाएगी। 100 बड़े बकायेदारों के घर पर नोटिस चस्पा किए जाएंगे। दून आरटीओ में 16 हजार वाहन ऐसे हैं, जिनका टैक्स जमा नहीं है। इन वाहनों पर 59 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। इसमें तीन हजार ऐसे वाहन हैं, जिन पर एक लाख रुपये से ज्यादा टैक्स बकाया चल रहा है। इसमें बस, टैक्सी, ट्रक, ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा, सिटी बस समेत सभी श्रेणी के कॉमर्शियल वाहन हैं।  संभागीय परिवहन विभाग सभी वाहन स्वामियों को नोटिस भेज चुका है, लेकिन वित्तीय वर्ष में सिर्फ आठ करोड़ रुपये की वसूली ही हो पाई। इसमें भी दो करोड़ रुपये वसूली पत्र के माध्यम से वसूल हुए हैं।
एआरटीओ ने बताया कि अभी तक 600 बकायेदारों को वसूली पत्र जारी किए जा चुके जा हैं। वसूली पत्र के माध्यम से दो करोड़ का टैक्स जमा हुआ है। लेकिन कुछ वसूली पत्र वापस आ रहे हैं। ऐसे वाहन स्वामियों के वाहन और घर का सत्यापन किया जाएगा।
एआरटीओ (प्रशासन) नवीन सिंह ने बताया कि 100 बड़े बकायेदारों की सूची दफ्तर में चस्पा की जा चुकी है। 500 बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही चस्पा किया जाएगा। इसके साथ ही 100 बकायेदारों के घर पर बाइक स्क्वॉयड भेजकर नोटिस चस्पा करवाए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार के भय से स्कूल जाने का रास्ता बदला
Next: युवक ने फांसी लगा आत्महत्या की

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.