Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • गुलदार के भय से स्कूल जाने का रास्ता बदला
  • बागेश्वर

गुलदार के भय से स्कूल जाने का रास्ता बदला

RNS INDIA NEWS 28/03/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। तहसील के छटिया गांव में गुलदार के भय से ग्रामीणों ने रास्ता ही छोड़ दिया है। रास्ते के पास ही स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी खतरे के साये में स्कूल पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा अभी तक कोई ठोस उपाए न करने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। छटिया गांव में गुलदार का आतंक कम नहीं हो रहा है। गुलदार लंबे समय से अपने तीन शावकों के साथ यहां डेरा जमाए हुए है। गुलदार जिस रास्ते के पास एक झाड़ी में अपने तीन शावकों के साथ छिपा है, ग्रामीणों ने वह रास्ता ही छोड़ दिया है। स्कूली बच्चे भी अब दूसरे रास्ते से आ रहे हैं। गुलदार ने जिस स्थान पर डेरा जमाया है, उससे कुछ ही दूरी पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है। बच्चे भी खतरे के साये में पढ़ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। वन विभाग की लचर व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए ग्रामीण कमल जोशी, राहुल रावत, मनीष कठायत, विनोद गिरी, प्रकाश गोस्वामी, हरीश जोशी, प्रकाश जोशी, प्रमोद जोशी आदि ने प्रशासन से शीघ्र गुलदार की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। इधर, वन क्षेत्रधिकारी हरीश खर्कवाल ने बताया कि वन विभाग गांव में गश्त कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विभागों में चल रहे वाहनों को अधिग्रहण से मुक्त रखा जाए
Next: गाड़ी का टैक्स बकाया है तो हो जाएं अलर्ट, आरटीओ नाम करेगा सार्वजनिक

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.