Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गदेरे मे कूड़ा डाल रहे सफाईकर्मी
  • पौड़ी

गदेरे मे कूड़ा डाल रहे सफाईकर्मी

RNS INDIA NEWS 17/07/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  शहर में डोर टू डोर कूड़ा जमा करने वाली टीम की एक महिला सफाई कर्मी द्वारा गदेरे मे कूड़ा डाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गदेरे में कूडा डाले जाने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। लोग इसे प्रशासन की नाकामी बता रहे है। उधर शिकायत पर उक्त महिला कर्मचारी को हटा दिया गया है।

शहर में नगरपालिका प्रशासन द्वारा ठेकेदार के माध्यम से डोर टू डोर कूड़ा उठान किया जाता है। जिसके तहत टीम विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर कूड़े का उठान करती है और नगरपालिका के वाहनों के माध्यम से इसका निस्तारण किया जाता है। शहर में इन दिनों डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली टीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर के न्यू कालोनी लोवर बाजार का है। वायरल वीडियो में एक महिला डोर टू डोर से लाए गए कूडे़ को गदेरे में फेंक रही है। न्यू कालोनी लोवर बाजार निवासी युवा आयुष भंडारी ने बताया कि इस मोहल्ले में गंदगी से लोग परेशान हैं। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली टीम द्वारा गदेरे में कूड़ा डालने की पिछले लंबे समय से शिकायते आ रही थी। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। बताया कि इस संबंध में नगरपालिका के ईओ से कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई है। नगरपालिका के ईओ गौरव भसीन ने बताया कि ठेकेदार के माध्यम से शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठान किया जाता है। इस मामले में उक्त महिला सफाईकर्मी को हटा दिया गया है। संबंधित ठेकेदार को भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्युत सब स्टेशन में लगी आग पर पाया काबू
Next: राजनीति कभी समाज बदलने का काम नहीं करती: रामदेव

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.