Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गदरपुर में तमंचे बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर में तमंचे बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

RNS INDIA NEWS 04/02/2023
rns featured image new
रुद्रपुर। गदरपुर पुलिस ने क्षेत्र में तमंचे बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने मौके से तीन तमंचे, दो अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गदरपुर थाना पुलिस को गुरुवार रात भाखड़ा पुल साबरी ईंट भट्टा के पास अवैध रूप से तमंचे बनाए जाने की सूचना मिली। इसके बाद सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी और एसओ गदरपुर राजेश पांडेय की अगुवाई में पुलिस की दो टीम बनाई गईं। टीमों ने मौके पर छापा मारकर आरोपियों की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख यहां मौजूद दोनों आरोपी भागे। पुलिस टीम ने एक आरोपी युवक को दबोच लिया, लेकिन दूसरा अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम सिकंदर पुत्र सतनाम निवासी ग्राम रायपुर रुद्रपुर बताया। जबकि अपने फरार हुए साथी का नाम गोविंद उर्फ लट्ठा पुत्र गौ मिस्त्री निवासी चितरंजनपुर दिनेशपुर बताया। पुलिस टीम ने मौके से 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, 12 बोर के दो अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस फरार आरोपी गोविंद की तलाश कर रही है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: खीरी के युवक ने की दून में आत्महत्या
Next: दिव्यांग के मकान के फर्जी बैनामे में 9 आरोपियों पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.