Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गांधी पार्क के बाहर धरने पर बैठे पीआरडी जवान
  • देहरादून

गांधी पार्क के बाहर धरने पर बैठे पीआरडी जवान

RNS INDIA NEWS 02/12/2021
rns featured image new

देहरादून। साल भर ड्यूटी की मांग को लेकर दून में प्रदर्शन कर रहे प्रांतीय रक्षक दल(पीआरडी) संगठन के जवानों को पुलिस ने गुरुवार को विधानसभा कूच नहीं करने दिया। इसके बाद पीआरडी जवान गांधी पार्क में ही धरने पर बैठ गए। पीआरडी जवान अपनी मांगों को लेकर दून में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को जवानों ने परेड ग्राउंड से विधानसभा जाने का ऐलान किया था। प्रदर्शन की पुलिस व प्रशासन से भी इजाजत मिल चुकी थी। लेकिन अंत समय में प्रशासन ने रैली की इजाजत वापस ले ली। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने बताया कि पीआरडी जवान फिलहाल गांधी पार्क के सामने ही धरना प्रदर्शन करेंगे। जवानों का कहना है कि उन्हें साल के 365 दिन का रोजगार दिया जाए। बाहरी लोगों को बिना प्रशिक्षण के ही ड्यूटी दी जा रही है। जबकि प्रशिक्षण प्राप्त पीआरडी जवान खाली बैठे हुए हैं। कोविड ड्यूटी के दौरान कोविड संक्रमण का शिकार हुए पीआरडी जवानों के परिजनों को भी मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभागों को भी पृथक करने की मांग की। धरना स्थल में मौजूद प्रदेश सचिव हरीश सिंह, प्रदेश सलाहकार किशन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष बारु सिंह तोमर, नैनीताल जिला अध्यक्ष इंदर लाल, जितेन्द्र कुमार, सरिता राय, गुड्डी धर्मा, सावित्री रुचि, कुलदीप खन्ना, गोपाल तोमर, हेम चन्द्र तिवारी, शकुंतला भट्ट, ममता, बलदेव राणा, नवीन बिष्ट, विजय चौहान, मुकेश चौहान, दिलावर तोमर, मुस्तकीम, अरुण, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल, केस दर्ज
Next: सोशल मीडिया पर किया महिला को प्रताड़ित, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.