Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फ्री आईफोन पाने के चक्कर में शिक्षिका को लगा 4.17 लाख का चूना
  • देहरादून

फ्री आईफोन पाने के चक्कर में शिक्षिका को लगा 4.17 लाख का चूना

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
cyber thug

देहरादून। देहरादून में एक शिक्षिका ने फ्री का आईफोन पाने के चक्कर में 4.17 लाख रुपये गंवा दिए। लाखों गंवाने के बाद शिक्षिका पुलिस के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई। इतनी रकम में महिला खुद तीन आईफोन खरीद सकती थी, लेकिन लालच ने बड़ा नुकसान करा दिया। इस मामले में पीड़िता की ओर से साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया गया है। पीड़ित शिक्षिका पारुल सरकार श्यामपुर, प्रेमनगर में रहती हैं। वो राउमा विद्यालय मेण्डाल चकराता में पढ़ाती हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उन्होंने बीते 10 जून को इंडिया स्मार्ट डॉट कॉम पोर्टल पर 599 रुपये का एक सामान ऑनलाइन आर्डर किया, इसमें कंपनी ने एक आई फोन गिफ्ट के रूप में देने की बात कही। इसके बाद अगले दिन महिला को फोन डिलीवरी देने का झांसा देकर जीएसटी चार्ज के रूप में 7919 रुपये लिए गए। इसके बाद आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर शिक्षिका से अपने दिए बैंक खातों में रकम जमा कराते रहे। जब तक महिला को ठगी का अहसास हुआ, तब तक वो 4.17 लाख रुपये गंवा चुकी थी। अब पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आप भी इस घटना से सबक लें और लालच में न पड़ें। साइबर ठगी संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला को घर के पास कार में बुलाकर किया दुष्कर्म
Next: एवलांच हादसा: 26 शव बरामद, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शव परिजनों को सौंपे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.