Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • चार दिन पहले घर आए प्रवासी की संदिग्ध हालात में मौत
  • बागेश्वर

चार दिन पहले घर आए प्रवासी की संदिग्ध हालात में मौत

RNS INDIA NEWS 05/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। वज्यूला राजस्व पुलिस क्षेत्र के तिलसारी गांव में चार दिन पहले आए प्रवासी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसका शव कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी बैजनाथ ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इन दिनों वह होम क्वारंटाइन में थे। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। जहां पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। वज्यूला के पटवारी किशोर कांडपाल ने बताया कि बुधवार को उन्हें सीएचसी से मेमो मिला। इसमें एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में मौत की सूचना थी। सूचना के बाद वह अस्पताल पहुंचे। जानकारी लेने के बाद युवक का नाम 25 वर्षीय जगदीश फर्स्वाण पुत्र चंदन सिंह फर्स्वाण बताया। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है और एक अगस्त को घर आया था। इन दिनों 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन पर था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो गया। बुधवार की सुबह जब वह उसके कमरे में गए तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। उन्होंने फंदा काटकर उसे सीएचसी बैजनाथ ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कांडपाल ने बताया कि उन्होंने अस्पताल जाकर शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में किसी ने भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है, अलबत्ता पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी की हत्या में आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा
Next: हिंदू जागरण मंच ने नगर में निकाली हर्षोल्लास रैली

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.