Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक अर्की राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ हुआ
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक अर्की राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ हुआ

RNS INDIA NEWS 10/07/2021
rns featured image new



आरएनएस

सोलन(अर्की):  आज आधुनिक हिमाचल के निर्माता व लाखों दिलों की धड़कन पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक अर्की वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार मोक्ष धाम जोगनी बाग रामपुर में हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ किया गया। जहां हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी ने मोक्षधाम रामपुर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि  अर्पित की। उन्होंने प्रेस बयान जारी कर कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का यूं जाना हिमाचल की राजनीति में शून्य पैदा कर गया है।
विधानसभा अर्की और हिमाचल प्रदेश के कोने – कोने में जो विकास कार्य स्वर्गीय वीरभद्र सिंह  द्वारा करवाये गए, उन्हें प्रदेश व अर्की की जनता कभी भूल नहीं सकती। उन्होंने कहा कि  आज भी अर्की विधानसभा क्षेत्र में वीरभद्र सिंह द्वारा करवाये गए विकास कार्य उद्धघाटन की राह देख रहे है तथा  उनके निधन से हुई यह क्षति कांग्रेस पार्टी की ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश की है। अर्की की जनता के साथ बिताया हर – पल और हर – लम्हा यादों में सिमट जाएगा।
अवस्थी ने कहा कि विधायक बनने के बाद सर्वप्रथम वीरभद्र सिंह का कार्यक्रम ग्राम पंचायत बातल में 26 जनवरी 2018 को अर्की क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिकों द्वारा करवाया गया वहां पर वीरभद्र सिंह द्वारा केंटीन निर्माण के लिए राशि दी गयी और वो कैंटीन भवन तैयार हो चुका है । यह बात बिल्कुल सत्य है कि वीरभद्र सिंह के पास कोई भी गया तो निराश नहीं लौटा। वीरभद्र सिंह  के आकस्मिक निधन पर विधानसभा क्षेत्र अर्की की जनता दुखी है व इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। जिसमें पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद सोलन जगरनाथ, अध्यक्ष बीडीसी कुनिहार सोमा कौंडल,हेमन्त वर्मा उपाध्यक्ष युंका कांग्रेस अर्की, धनीराम रघुवंशी, अमर ठाकुर, नीलम भारद्वाज, कृष्ण चंद ठाकुर आदि ने शोक व्यक्त किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगले माह के प्रारम्भ में हो सकती है राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक
Next: लाखों के फ्राड केस में एक नाईजीरियन समेत एक महिला व युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.