Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • लाखों के फ्राड केस में एक नाईजीरियन समेत एक महिला व युवक गिरफ्तार
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

लाखों के फ्राड केस में एक नाईजीरियन समेत एक महिला व युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2021
rns featured image new

– बद्दी के एक व्यक्ति से ऑनलाईन ठगे थे 7.2 लाख

आरएनएस

सोलन(बद्दी) : जिला पुलिस बद्दी की टीम ने ऑनलाईन फ्रॉड के एक मामले में पहली बार किसी नाईजीरियन को गिरफ्तार किया है। इस नाईजीरियन के साथ एक महिला व युवक को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों शातिर ठगों को जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है जिन्हें आज बद्दी लाया गया। आरोपियों ने फेसबुक और व्हाहटसैप के माध्यम से अमेरिका से आए पार्सल की एक्साईज डयूटी के नाम पर बद्दी के एक व्यक्ति से 7.2  लाख की ठगी की थी। पीड़ित ने बीती 11 जून को अपने साथ हुई ठगी की शिकायत की थी। जिसके बाद जिला पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। मिली जानकारी के अनुसार ओविची डैनियल (29) पुत्र अनुरीह पॉल गांव अनांवरा ईस्ट, लोगस नाईजीरिया जिसे 706 पशुपति वाली स्ट्रीट, नजदीक सरदार की शॉप उत्तर नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक महिला रीता देवी (35) पत्नी जसवीर सिंह 706 पशुपति वाली स्ट्रीट, नजदीक सरदार की शॉप उत्तर नगर दिल्ली व रोहित ठाकुर (29) पुत्र राजेंद्र कुमार मोहन गार्ड दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों साईबर ठगों ने फेसबुक पर एक फेक अकांटक तैयार किया और मैसेंजर के माध्यम से अमेरिकन नागरिक बनकर बद्दी के एक व्यक्ति से दोस्ती की। दोस्ती के बाद इन्होंने एक गिफ्ट पार्सल का लालच बद्दी के व्यक्ति को दिया और पार्सल की एक्साईज डयूटी के नाम पर उससे 7.2 लाख रूपये की ठगी की और विभिन्न खातों में यह राशि डलवाई। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया किया जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने लाखों की ठगी के मामले में एक नाईजीरियन समेत एक महिला व युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जिन्हें आज बद्दी लाया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 का मामला बीते माह 11 जून को दर्ज किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को दिल्ली से धर दबोचा। जिन्हें जल्द नालागढ़ कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। तीनों आरोपी एक्सपर्ट साईबर ठग हैं और ऑनलाईन फ्रॉड करते हैं। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक अर्की राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ हुआ
Next: रसोई गैस के वितरण को लेकर होने वाली परेशानी से विभाग को पत्र लिखा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.