Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अगले माह के प्रारम्भ में हो सकती है राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक
  • देहरादून

अगले माह के प्रारम्भ में हो सकती है राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक

RNS INDIA NEWS 10/07/2021
rns featured image new

देहरादून। राज्य परिवहन प्राधिकरण, यानी एसटीए की बैठक अगले माह की शुरुआत में हो सकती है। इस बैठक में वाहन किराया, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच नए मार्गों व परमिटों पर कार्रवाई के संबंध में चर्चा संभावित है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कारण बीते दिसंबर से एसटीए की बैठक नहीं हो पाई है। नियमानुसार हर तीन माह में एसटीए की बैठक होनी चाहिए। देखा जाए तो कोरोना संक्रमण के कारण बीते एक वर्ष से किराया निर्धारण नहीं हो पाया है। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट एसटीए की बैठक में रखी जानी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से हुए परिवहन समझौतों के प्रस्ताव भी फिलहाल लंबित चल रहे हैं। उत्तराखंड के कुछ ऐसे मार्ग, जो उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर गुजरते हैं, इन मार्गों से गुजरने के लिए उत्तराखंड के वाहनों को टैक्स देना होता है। यह मसला भी प्राधिकरण के जरिये पारित करा कर उत्तर प्रदेश परिवहन प्राधिकरण के समक्ष रखा जाना है। इसके साथ ही परमिटों का नवीनीकरण, वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर कार्रवाई पर भी चर्चा बैठक में होनी है। इन सब विषयों में सबसे अहम वाहन किराया है। दरअसल, एसटीए में बीते वर्ष यह तय किया गया था कि परिवहन निगम और व्यावसायिक वाहनों का किराया हर वर्ष तय किया जाएगा। बीते एक वर्ष में पेट्रोल व डीजल समेत अन्य वस्तुओं की कीमत बढऩे के कारण वाहन स्वामी भी किराये में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं, जिसका फैसला एसटीए ने ही करना है। इस वर्ष एसटीए की बैठक मार्च में प्रस्तावित थी, लेकिन विभिन्न कारणों से बैठक नहीं हो पाई। इसके बाद चारधाम यात्रा को देखते हुए बैठक बुलाई जानी प्रस्तावित की गई। इस बीच कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर गति पकड़ गई। इसे देखते हुए फिर बैठक नहीं हो पाई। अब संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं तो एक बार फिर एसटीए की बैठक पर विचार किया जा रहा है।आयुक्त परिवहन दीपेंद्र चौधरी का कहना है कि बैठक के लिए विषय तैयार किए जा रहे हैं। ऐसे में अगले माह बैठक बुलाई जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने किया सीएम आवास कूच
Next: पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक अर्की राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ हुआ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.