
रुद्रपुर। सुरई रेंज में वनकर्मी पर हमला करने वाले तस्करों की तलाश में वन विभाग और पुलिस ने कई जगह दबिश दी। लेकिन कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कही है। बीते दिनों सुरई रेंज में वन बीट अधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में वन कर्मी कम्पार्ड संख्या 46 में गश्त कर रहे थे। उन्हें पांच-छह लोग लकड़ी काटते हुए दिखाई दिए। उन्होंने लकड़ी काटने से रोका तो तस्करों ने हाथापाई कर दी। वन कर्मियों ने घटना की सूचना रेंज कार्यालय में दी। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। रेंज अधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया आरोपियों की तलाश में दबिश जारी रहेगी। जल्द ही सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

