Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर लगा ब्रेक
  • उत्तराखंड

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर लगा ब्रेक

RNS INDIA NEWS 13/11/2020
rns featured image new

नकलचियों को पकडऩे के लिए 30 दिन का समय

देहरादून। फॉरेस्ट गार्ड के 1218 पदों पर भर्ती के दौरान हुई नकल अब भी परीक्षा परिणामों के लिए रोड़ा बनी हुई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस को पत्र लिखकर नकलचियों को पकडऩे के लिए 30 दिन का समय दे दिया है। इसके बाद भी नकल करने वाले 26 अभ्यर्थी नहीं पकड़े गए तो आयोग दोबारा परीक्षा कराने पर विचार कर रहा है। उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट एसआईटी ने सार्वजनिक कर दी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भी मौजूदा परीक्षा के आधार पर ही रिजल्ट घोषित करने का फैसला लिया है, लेकिन 26 नकलचियों के कारण फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के परिणामों पर ग्रहण लगा हुआ है। दरअसल, फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए 16 फरवरी को लिखित परीक्षा की गई थी, लेकिन परीक्षा के एक दिन बाद ही 17 फरवरी को ब्लूटूथ से नकल किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। मामले की जांच एसआईटी को दी गई। जांच में पाया गया कि कुल 57 अभ्यर्थियों ने ब्लूटूथ के जरिए नकल की। जिसमें से 31 अभ्यर्थियों को एसआईटी ने चिन्हित कर लिया है। जिनके खिलाफ आयोग ने कड़ी कार्रवाई भी की है, लेकिन अब भर्ती परीक्षा में परिणामों को लेकर वह 26 अभ्यर्थी रोड़ा बन गए हैं जिनको पुलिस अपनी जांच के दौरान चिन्हित नहीं कर पाई है। ऐसे में आयोग ने अब एसएसपी हरिद्वार को पत्र लिखकर इन 26 अभ्यर्थियों को चिन्हित करने के लिए एक महीने में जांच पूरी करने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर अब आयोग हरिद्वार के उन सभी सेंटर में दोबारा परीक्षा कराने पर विचार कर रहा है, जिसमें ब्लूटूथ से नकल की गई है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ था कि हरिद्वार के 20, पौड़ी के एक और देहरादून के एक परीक्षा केंद्र पर नकल की गई थी। आयोग चाहता है कि परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी रखा जाए और इसके लिए जरूरी है कि वह सभी 26 अभ्यर्थी भी चिन्हित हो, जिनके जांच के दौरान ब्लूटूथ से नकल करने की बात सामने आई है। फॉरेस्ट गार्ड के कुल 1218 पदों पर भर्ती परीक्षा की गई थी जिसके लिए 156000 आवेदन आए थे, जबकि 97000 अभ्यर्थियों ने इसके लिए परीक्षा दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में शामिल तीसरा शूटर गिरफ्तार
Next: रोडवेज कर्मचारियों से होगी 100 करोड़ की रिकवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.