Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वन विभाग ने दो माह में ज्योलीकोट क्षेत्र से पकड़े सात गुलदार
  • नैनीताल

वन विभाग ने दो माह में ज्योलीकोट क्षेत्र से पकड़े सात गुलदार

RNS INDIA NEWS 08/01/2022
rns featured image new

नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में शनिवार को एक और गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। वन विभाग की टीम ने उसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में अब तक सात गुलदार कैद हो चुके हैं। ज्योलीकोट क्षेत्र में बीते दो माह के भीतर गुलदार ने दो बच्चों समेत पांच लोगों पर हमला किया। इसमें दो बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार पकड़ने को आसपास के जंगलों में पिंजरे लगाए हैं। जिनमें अब तक सात गुलदार फंस चुके हैं। ज्योलीकोट क्षेत्र के रेंजर भोपाल सिंह ने बताया कि दो माह के भीतर चोपड़ा गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में पिंजरे लगाए थे। जिनमें अब तक सात गुलदार कैद हो चुके हैं। इसमें से दो गुलदार नैनीताल जू, जबकि एक रामनगर ढेला रेस्क्यू सेंटर में है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। दो गुलदारों को कॉर्बेट पार्क के जंगलों में छोड़ दिया है। शनिवार को पकड़े गुलदार की स्थिति भी बेहतर है, जिसे उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद कॉर्बेट जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
Next: अस्पताल में इलाज को पहुंची गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.