Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फ्लाईओवर से नीचे गिरी बाइक, कांवड़िए की मौत
  • हरिद्वार

फ्लाईओवर से नीचे गिरी बाइक, कांवड़िए की मौत

RNS INDIA NEWS 26/07/2022
rns featured image new

रुड़की। डाक कांवड़ लेकर बाइक से वापस लौट रहे एक युवक की बाइक फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर सीधे नीचे जा गिरी। जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए रुड़की चिकित्सालय पहुंचाया है, जहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया है। मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी आर्यन गर्ग (21) प्रिया चौहान के साथ एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में बने फ्लाईओवर पर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे नीचे जा गिरी। हादसे में आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिया चौहान गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मंगलौर कोतवाली के एसएसआई रफत अली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद प्रिया चौहान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिनदहाड़े चाकू लेकर घर में घुसा बदमाश
Next: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी से वीरभद्र महादेव मंदिर तक निकाली संकल्प कांवड़ यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.