Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फ्लैट में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा
  • हरिद्वार

फ्लैट में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा

RNS INDIA NEWS 05/11/2022
07 (28)

जुर्स कंट्री में छापामारी कर देह व्यापार के लिए लायी गयी तीन युवतियों को मुक्त कराया

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बहादराबाद रोड़ स्थित टाउनशिप जुर्स कंट्री स्थित एक फ्लैट में छापा मारकर सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल से देह व्यापार के लिए लायी गयी तीन युवतियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस दौरान 2 दलालों व 3 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से जुर्स कंट्री के एक फ्लैट में किराएदारों द्वारा सैक्स रैकेट संचालित करने के संबंध में शिकायत मिल रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ फ्लैट पर छापा मारा तो वहां तीन युवतियां व दो दलाल तथा तीन ग्राहक मौजूद मिले। युवतियों को मुक्त कराने के साथ दलालों सहित पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए दलालों में एक दिल्ली तथा दूसरा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जबकि अन्य तीनों युवक हरिद्वार के निवासी हैं। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे गरीब परिवारों से हैं और पश्चिम बंगाल से उन्हें जिस्मफरोशी के लिए लाया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शुभाकर दत्त पुत्र कन्हाई दत्त निवासी आरजेडए 16/17 ओल्ड जनकपुरी उत्तमनगर दिल्ली, अरूण कुमार पुत्र राजकुमार निवासी श्यामनगर पिनकल घोषपाडा रोड थाना नोथा पाडा वेस्ट बंगाल, अनुज कुमार निवासी ग्राम फतोआ कोतवाली लक्सर हरिद्वार, योगेश निवासी नसीरपुर कलां बादशाहपुर थाना पथरी व अभिषेक निवासी साहपुर टांडा मजादा थाना लकसर हरिद्वार बताए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देह व्यापार जैसे अनैतिक कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Next: देशी तमंचा व कारतूस लेकर स्कूल पहुंचा दसवीं का छात्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.