Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • फिर विवादों में एलन मस्क, इंसानी दिमाग में चिप लगाने वाली कंपनी के खिलाफ जांच शुरू
  • अंतरराष्ट्रीय

फिर विवादों में एलन मस्क, इंसानी दिमाग में चिप लगाने वाली कंपनी के खिलाफ जांच शुरू

RNS INDIA NEWS 07/12/2022
rns featured image new

वॉशिंगटन।  ट्विटर के मालिक और अरबपति कारोबारी एलन मस्क मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। इंसानी दिमाग में चिप लगाने का दावा करने वाली एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक के खिलाफ अमेरिका में जांच शुरू कर दी गई है। अमेरिकी प्रशासन ने पशु-कल्याण कानूनों के संभावित उल्लंघन को लेकर एलन मस्क की मेडिकल डिवाइस कंपनी न्यूरालिंक के खिलाफ संघीय जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के ही कुछ कर्मचारियों ने पशु परीक्षणों के बारे में सूचना दी और शिकायत की कि न्यूरालिंक पशु परीक्षण में जल्दबाजी कर रही है, जिससे पशुओं को अनावश्यक पीड़ा और मृत्यु हो रही है।
दरअसल, न्यूरालिंक कॉर्प एक मस्तिष्क प्रत्यारोपण (ब्रेन इम्प्लांट) विकसित कर रहा है। कंपनी आने वाले दिनों में इंसानी दिमाग में चिप लगाने का ट्रायल करने वाली है, जिससे लकवाग्रस्त लोगों को फिर से चलने और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का इलाज करने में मदद मिलेगी। न्यूरालिंक की तरफ से दावा किया गया है कि इस चिप को लगाने के बाद कई तरह के रोगियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। दिमाग में चिप लगाने के साथ ही एक चिप रीढ़ में भी लगाया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने जानवरों पर परीक्षण किया है और कुछ जानवरों में ब्रेन चिप इंप्लांट की है।
सूत्रों के अनुसार संघीय अभियोजक के अनुरोध पर अमेरिकी कृषि विभाग के महानिरीक्षक द्वारा हाल के महीनों में कंपनी के खिलाफ संघीय जांच शुरू की गई है। एक सूत्र ने कहा कि कंपनी के खिलाफ यह जांच पशु कल्याण अधिनियम के उल्लंघन पर केंद्रित है, जो नियंत्रित करता है कि शोधकर्ता कुछ जानवरों का इलाज और परीक्षण कैसे करते हैं।
दरअसल, अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने बीते दिनों कहा था कि उनकी न्यूरालिंक कंपनी इंसानों के दिमाग में उपकरण लगाने (ब्रेन इम्प्लांट) का परीक्षण करने की जल्द ही अनुमति मांगेगी। मस्क ने कहा था कि उनकी टीम अमेरिकी नियामकों से उन्हें उपकरण का परीक्षण करने की अनुमति देने का अनुरोध करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि कंपनी को लगभग छह महीने में परीक्षण के तहत मानव मस्तिष्क में उपकरण लगाने में सक्षम होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोई खाली पेट न सोए, अंतिम आदमी तक अनाज पहुंचाना सरकार की जिम्मेवारी: सुप्रीम कोर्ट
Next: सशस्त्र सेना झंडा दिवस: देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.