Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सडक़ हादसे में फाइनेंस कर्मी गंभीर रूप से घायल
  • हरिद्वार

सडक़ हादसे में फाइनेंस कर्मी गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 27/08/2020
rns featured image new

सडक़ हादसे में फाइनेंस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने डीसीएम चालक को रोक लिया और उसकी पिटाई की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक और डीएसएम को लेकर कोतवाली आई। पुलिस ने डीसीएम चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।
रोहाना देवबंद जिला सहारनपुर हाल मालवीय चौक निवासी पीयूष प्रजापति (25) रुडक़ी में एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। गुरुवार दोपहर वह बाइक पर सवार होकर निजी काम के लिए जा रहा था। इस बीच मालवीय चौक के पास सडक़ किनारे एक कार खड़ी थी। कार सवार ने बिना आगे-पीछे देखे दरवाजा खोल दिया। इसकी चपेट में आकर पीयूष बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान पीछे से आए डीसीएम का टायर पीयूष के पैर पर चढ़ गया। हादसा होता देख राहगीर मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने डीसीएम को रोक लिया। हादसे से गुस्साए राहगीरों ने डीसीएम चालक की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम चालक को कोतवाली ले आई। परिजनों की ओर से मामले में कार सवार के खिलाफ तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
खुद को बताया विधायक का रिश्तेदार
घायल फाइनेंस कर्मचारी के परिजनों के अनुसार मालवीय चौक के पास सडक़ किनारे खड़ी कार के कारण हादसा हुआ है। कार सवार ने लापरवाही से दरवाजा खोला। जिस कारण पीयूष बाइक समेत सडक़ पर जा गिरा। पीयूष का मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कार सवार को पकड़ा तो कार सवार ने एक विधायक का रिश्तेदार होने होने की बात कही। परिजनों का कहना है कि अभद्रता कर रौब गालिब किया और पुलिस कार्रवाई न करने की धमकी दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सारे गांवों को सेनेटाइज कराएंगे पूर्व ब्लॉक प्रमुख
Next: शादी के 2 दिन बाद ससुरालियों ने डिमांड की 10 लाख रुपये और 15 लाख रुपये की कार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.