Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 83 साल के फादर स्टैन स्वामी को एनआईए ने किया अरेस्ट
  • राष्ट्रीय

83 साल के फादर स्टैन स्वामी को एनआईए ने किया अरेस्ट

RNS INDIA NEWS 09/10/2020
rns featured image new

भीमा-कोरेगांव केस में एक और गिरफ्तारी

नईदिल्ली,09 अक्टूबर (आरएनएस)। एनआईए ने भीमा कोरेगांव केस में गुरुवार की रात फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। एनआईए के एसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में टीम गुरुवार रात तकरीबन 8 बजे फादर स्टेन स्वामी के बगइचा स्थित आवास पहुंची थी। मौके पर एनआईए के अधिकारियों ने फादर स्टेन को अपने साथ धुर्वा स्थिति एनआईए कैंप आफिस चलने को कहा। उम्र ज्यादा होने और स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कह फादर स्टेन ने एनआईए टीम के साथ जाने से इनकार कर दिया। ऐसे में एनआईए की टीम स्टेन स्वामी के साथ उनके करीबी सोलोमन डेविड को भी रात में देखभाल के लिए साथ ले गयी।
संभव है कि शुक्रवार को फादर को एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनको रिमांड पर भी लिया जा सकता है या फिर ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें दिल्ली ले जाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी, 2018 को पुणे के भीमा-कोरेगांव में एक पार्टी के दौरान दलित और मराठा समुदाय के बीच हुई हिंसा मामले में एनआईए ने फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तार किया गया है। मूल रूप से केरल के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता फादर स्टैन स्वामी करीब पांच दशक से झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
इस गिरफ्तारी का विरोध शुरू हो गया है। इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने एक ट्वीट कर कहा कि फादर स्टैन ने अपनी पूरी जिंदगी आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़ने में लगाई है। इसलिए यह मोदी सरकार ऐसे लोगों को चुप करा रही है क्योंकि इस सरकार के लिए कोल माइन कंपनियों का फायदा आदिवासियों की जिंदगी और रोजगारा से ज्यादा जरूरी है।
बता दें कि इस केस में अब तक की बड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और वकीलों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो अपने ट्रायल का इंतजार कर रहे हैं। कई बीमारियों से जूझ रहे स्टैन स्वामी, इस केस में गिरफ्तार होने वाले सबसे उम्रदराज शख्स हैं। उनसे इस सिलसिले में पहले भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है।
यह केस 31 दिसंबर, 2017 को पुणे के भीमा-कोरेगांव में एक कार्यक्रम में हिंसा भडक़ गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जांचकर्ताओं का कहना है कि एल्गार परिषद में मिले कार्यकर्ताओं ने इसके लिए साजिश रची थी और भडक़ाऊ भाषण दिए थे, जिसके चलते अगले दिन हिंसा हुई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब के नशे एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 3 चालकों के विरूद्व कार्यवाही, तीन वाहन सीज, 1 डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही
Next: 7वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप केस में 3 दबोचे, 2 निकले नाबालिग!

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.