Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फर्जी कागजातों के आधार पर पेट्रोल पंप हड़पने का आरोप
  • हरिद्वार

फर्जी कागजातों के आधार पर पेट्रोल पंप हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 07/04/2022
rns featured image new

रुड़की। एक पेट्रोल पम्प की स्वामी ने कुछ लोगों पर फर्जी कागजात तैयार कर पम्प पर अवैध रूप से अपना हक जताने का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपी सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हैं और पुलिस को अपने दबाब में लेने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि उनकी तहरीर पर पुलिस ने दस दिन बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।

पत्रकार वार्ता में शिखा पेट्रोल पम्प की स्वामी उमा अग्रवाल ने बताया कि 2004 से वह इस पम्प को संचालित कर रही हैं। पम्प का सभी कार्य उनके पति राकेश अग्रवाल देखते हैं। उन्होंने कहा कि अब पिछले कुछ दिनों ने सत्ताधारी पार्टी से जुड़े लोग फर्जी कागजातों के आधार पर पम्प में अपनी हिस्सेदारी का दावा कर रहे हैं। उनकी ओर से असामाजिक लोगों से पति को धमकी भी दिलवाई गई। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने साक्ष्य होने के बावजूद दस दिन बीतने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। कहा कि इसके उलट उनके ऊपर दबाब बनाया जा रहा है कि वह विपक्ष के लोगों के साथ बैठकर समझौता कर लें। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में उन्होंने एसएसपी को भी पत्र दिया है। कहा कि उनके प्रतिष्ठान को बदनाम किया जा रहा है। साथ ही उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को जानमाल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। पत्रकार वार्ता में राकेश अग्रवाल और आकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हुक्का गैंग के दस सदस्यों पर लक्सर में मुकदमा दर्ज
Next: हाईवे से महिला का शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी की दस्तावेजों की सूची
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
  • अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
  • चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.