Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फर्जी इंस्पेक्टर बनकर रूपये मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

फर्जी इंस्पेक्टर बनकर रूपये मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/12/2020
rns featured image new

हरिद्वार। फर्जी इंस्पेक्टर बनकर 20 हजार रुपये की डिमांड करने के आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर 70 साल के बुजुर्ग को जाल में फंसाया था और उसे अश्लील मैसेज किये थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार को ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के सरकारी मोबाइल नंबर पर कलकत्ता निवासी 70 साल के बुजुर्ग ने शिकायत कर बताया कि 19 दिसंबर को वह इंदौर से हरिद्वार आये थे। इस बीच एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट उनके फेसबुक अकाउंट पर आई। दोनों के बीच हल्की बातचीत शुरू हो गई। युवती ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया और अश्लील बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ बातें युवती ने रिकॉर्ड कर ली। कुछ ही देर में बुजुर्ग के मोबाइल पर फोन आना शुरू हो गया। आरोप है कि कॉलर ने अपने आप को हरिद्वार पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर बुजुर्ग को धमकाना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि कोतवाली में रिपोर्ट कर देने के नाम से 20 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। जब रुपयों की मांग हुई तो बुजुर्ग को संदेह हुआ और बीते बुधवार को बुजुर्ग ने ऑनलाइन अपनी शिकायत की। पुलिस ने बुजुर्ग से मोबाइल नंबर ले लिया, जिससे फोन आ रहे थे। जांच शुरू की गई। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी क्षत्रपाल सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ब्रह्मपुरी खजूरी थाना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल रावली महदूद थाना सिडकुल तक पहुंच गई। आरोपी सिडकुल की कंपनी में काम करता है। गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फ्लैट को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला को बुरी तरह पीटा
Next: किशोरी प्रेमी संग फरार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.