Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • फर्जी फाईनेंस कंपनी चलाने वालों को 7 साल की सजा के साथ जुर्माना
  • टिहरी

फर्जी फाईनेंस कंपनी चलाने वालों को 7 साल की सजा के साथ जुर्माना

RNS INDIA NEWS 30/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। फर्जी फाईनेंस कंपनी खोलकर लोन बांटने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों में संजय, पंकज कुमार व अतुल त्यागी को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने 7 साल की कठोर सजा और 59 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। जबकि तीन आरोपियों को पुख्ता सबूत न मिलने पर बरी किया है। अभियोजन अधिकारी सीमा रानी व अजय रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किर्तिनगर थाने में वादी मीट की दुकान चलाने वाले करीमुद्दीन ने 12 अप्रैल, 2015 को शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप था कि उसे कारोबार बढ़ाने के लिए लोन की जरूरत थी। जिस पर उसने कंपनी से लोन लेने के लिए स्काई लाईट कंस्ल्टिंग में आवेदन किया। जिस पर कंपनी के नाम पर आरोपियों ने लोन के नाम पर फर्जी चेक देकर उनसे पैसा भी लिया। उन्हें 10 लाख व रहीस को 5 लाख का चेक दिया गया। इस तरह से उनके साथ धोखाधड़ी कर चूना लगाने का काम किया गया। जब बैंक में चैक जमा किए गए तो वादी को धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर 420, 467, 468, 471, 120 बी में मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले में 6 जुलाई, 2015 को आरोप पत्र दायर किया। अभियोजन ने मामले में 17 गवाहों के साथ विभिन्न साक्ष्य दिये। जिसके बाद न्यायाधीश अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने आरोपियों में देवप्रयाग निवासी संजय कुमार, अतुल त्यागी निवासी रसलपूर मेरठ यूपी व पंकज कुमार निवासी शामली यूपी को विभिन्न धाराओं में 7 साल कठोर कारावास और 59 हजार रूपये के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले में साक्ष्यों के अभाव में आशीष शर्मा, नितिन और अभिषेक शर्मा को दोषमुक्त किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आदमखोर गुलदार को मारने के लिये शूटर तैनात
Next: वाहन दुर्घटना में तीन घायल, एक गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.