Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री कर 40 लाख हड़पने में फरार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री कर 40 लाख हड़पने में फरार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री करने के मामले में पिछले साल दिसंबर से फरार चल रहे आरोपी को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। चौथ आरोपी यूपी के गाजियाबाद जिले से दबोचा गया। विशाल कौशिक निवासी कैनाल रोड ने बीते 11 दिसंबर को राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि राजीव चौधरी और अन्य ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनके नाम जमीनों की रजिस्ट्री कराई। इस तरह आरोपियों ने 40 लाख रुपये ठग लिए। मामले की जांच जाखन चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान फर्जीवाड़े से रजिस्ट्री किए जाने के साक्ष्य रजिस्ट्रार कार्यालय, राजस्व विभाग से जुटाए गए। रकम के लेने की जानकारी के बैंकों से दस्तावेज लिए गए। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के अलावा 467, 468, 471 और 120बी की बढोतरी की गई। मामले में राजीव चौधरी निवासी शास्त्रीनगर गाजियाबाद को बीते 11 जून को गिरफ्तार किया गया। उसके जरिए पता लगा कि फर्जीवाड़े में विनय राणा, नम्रता देवी और सचिन छाबड़ा भी शामिल थे। इनमें विनय और नम्रता भी गिरफ्तार कर लिए गए। फरार सचिन छाबड़ा निवासी सम्राट पैलेस, गढ़ रोड थाना नौचंदी, जिला मेरठ का हाल हाल में गाजियाबाद में छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार सिपाही सुरेंद्र संग वहां पहुंचे। एसओजी के हेड कांस्टेबल किरण ने आरोपी के सर्विलांस में मदद की। टीम ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी बाद उसे देहरादून लाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से धान की पैदावार बढ़ेगी, किसानों को सिंचाई की जरूरत कम होगी
Next: देश की अर्थव्यवस्था के लिए मानक निर्धारण जरूरी: रेखा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.